पथ निर्माण विभाग द्वारा 93 करोड़ की लागत से जयनगर-घुरना सड़क का मजबूतीकरण शुरू

by Manu
जयनगर-घुरना सड़क

अररिया, 06 अप्रैल 2026: पथ निर्माण विभाग अररिया के जयनगर से नरपतगंज घुरना के बीच 35.77 किलोमीटर लंबी सड़क की मजबूतीकरण के लिए 93 करोड़ 11 लाख 22 हजार रुपए खर्च करेगा।

इससे नेशनल हाइवे 327 ई, 27, 527 और स्टेट हाइवे 77 का भारत नेपाल पथ से सीधा संपर्क होने से लाखों लोगों को इसका फायदा मिलेगा। वहीं अलग-अलग फसलों की खेती करने वाले लाखों किसान भी इससे लाभान्वित होंगे। विभागीय पदाधिकारियों ने कहा कि इस सड़क के सुदृढीकरण कार्य से करीब पांच लाख से भी अधिक स्थानीय लोगों को सीधा फायदा मिलने वाला है।

पथ निर्णाण विभाग ने अररिया के जयनगर से घुरना (भारत-नेपाल सीमा तक) भाया-नरपतगंज तक जाने वाली 35.770 किमी लंबी सड़क के मजबूतीकरण का कार्य हाल ही में शुरू किया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि 5.50 मीटर चौड़ी यह सड़क सैफगंज से सुकेला मोड़ पथ के 14 वें किमी स्थित जयनगर से मिरदौल-पिठौरा चौक, नरपतगंज बाजार, अचरा होते हुए पथ निर्माण विभाग के रिफ्यूजी कॉलोनी से मीरगंज के 67 किमी के भारत-नेपाल सीमा पर समाप्त हो रही है।

विभागीय मंत्री प्रदीप सिंह ने सड़क मजबूतीकरण के कार्य में लगी कार्यान्वयन एजेंसी एवं संबंधित अभियंताओं को कई निर्देश जारी किए हैं। इसमें मुख्य रूप से मजबूतीकरण के कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और निर्धारित समयसीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारी निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों की गुणवत्ता की नियमित जांच करें और प्रत्येक स्तर पर तकनीकी मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

ये भी देखे: Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर -शिवहर पथ पर 3 करोड़ की लागत से होगा सड़क का चौड़ीकरण

You may also like