65
नई दिल्ली, 8 अक्तूबर : टमाटर की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के नैशनल कोऑपरेटिव कंस्यूमर्स फेडरेशन की मोबाइल वैन के माध्यम से दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में 65 रुपये प्रति किलो की दर से टमाटर बेचने की पहल की है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई कि 7 अक्टूबर को दिल्ली में टमाटर का औसत भाव 90 रुपये प्रति किलो था, जबकि एक महीने पहले, 7 सितंबर को यह 43 रुपये प्रति किलो था। सालभर पहले के मुकाबले, जब टमाटर 27 रुपये प्रति किलो था, मौजूदा भाव में 233त्न से अधिक की वृद्धि हो चुकी है। महाराष्ट तथा अन्य राजयों में भी टमाटरों की कीमतों में उछाल देखा गया है।