खिवाई चौकी क्षेत्र में एसएसपी ने दो हैड कांस्टेबल सहित छह लोगों को किया निलंबित

by TheUnmuteHindi
खिवाई चौकी क्षेत्र में एसएसपी ने दो हैड कांस्टेबल सहित छह लोगों को किया निलंबित

खिवाई चौकी क्षेत्र में एसएसपी ने दो हैड कांस्टेबल सहित छह लोगों को किया निलंबित
मेरठ, 12 दिसंबर खिवाई चौकी क्षेत्र के गांव खिवाई-खेडी जंगल स्थित किशोर भ_े पर मंगलवार सुबह चार गोवंश के अवशेष मिले थे। किसान की शिकायत पर गांव के लोग एकत्र हो गए और हिंदूवादी संगठनों द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस पर एसएसपी डा. विपिन ताडा ने गंभीर रुख अपनाया और उन्होंने पूरी खिवाई चौकी चौकी को लापरवाही का दोषी माना। एसएसपी ने चौकी प्रभारी रामवीर सिंह, दो हैड कांस्टेबल समेत छह लोगों को निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ विभागीय जांच का भी आदेश दिया। एसएसपी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया है। अभी खिवाई चौकी पर किसी की तैनाती नहीं की गई है और मामले की जांच जारी है।

You may also like