15
चंडीगढ़, 01 अक्तूबर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच भारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार रात को भीमनगर थाना क्षेत्र में नाइट पेट्रोलिंग के दौरान दो तस्करों को 8 एमएम के 99 कारतूसों समेत गिरफ्त में लिया।
एसएसबी कमांडेंट गौरव कुमार सिंह ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर तीन टीमों ने संदिग्ध कार को रोका। तलाशी में कारतूसों का जखीरा बरामद हुआ है। गिरफ्तार तस्करों से कड़ी पूछताछ चल रही है। पुलिस उनके बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंक्स की तहकीकात में जुट गई है। उनका मकसद पूरे नेटवर्क को जड़ से काटना है।
ये भी देखे: भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, अवैध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार