नई दिल्ली, 31 अक्टूबर : पालघर सेशिवसेना के मौजूदा विधायक श्रीनिवास वनगा पार्टी द्वारा विधान सभा चुनव के लिए टिकट ना दिए जाने के कारण इतने ज्यादा परेशान हुए कि अब वह लापता हो गए हैं। जानकारी के अनुसार उनके परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी। बहरहाल, वनगा के परिवार ने अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पालघर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार सुबह बताया कि अभी कोई जानकारी नहीं है कि वनगा कहां हैं। वह सोमवार शाम से ही संपर्क में नहीं हैं। उनके परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। उन्होंने वनगा की मानसिक स्थिति पर चिंता व्यक्त की थी। शिवसेना द्वारा टिकट न दिए जाने से नाराज वनगा ने पत्रकारों से कहा था कि उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का साथ देकर तथा उनकी पार्टी में शामिल होकर ‘‘बड़ी गलती की है। इसलिए अब वह लापता चल रहे हैं।
टिकट ना दिए जाने से नाराज श्रीनिवास वनगा हुए लापता
59
previous post