पटियाला से प्रयागराज यू.पी तक चलाई जाए विशेष ट्रेन : संजीव बिट्टू

रेलवे मंत्री को भेजा पत्र, श्रद्धालुओं के लिए चलाई जाए ट्रेन

by TheUnmuteHindi
पटियाला से प्रयागराज यू.पी तक चलाई जाए विशेष ट्रेन : संजीव बिट्टू

पटियाला से प्रयागराज यू.पी तक चलाई जाए विशेष ट्रेन : संजीव बिट्टू
– रेलवे मंत्री को भेजा पत्र, श्रद्धालुओं के लिए चलाई जाए ट्रेन
पटियाला : भारतीय जनता पार्टी जिला पटियाला शहरी के प्रधान और पूर्व मेयर संजीव शर्मा बिट्टू ने आज रेलवे मंत्री अश्वनी वैश्नव और अन्य सीनियर लीडरशिप को पत्र भेज कर मांग की है कि आगे होने जा रहे महाकुंभ के मेले के लिए पटियाला से प्रयागराज यूपी तक श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष ट्रेन चलाई जाए । उन्होंने कहा कि रेलवे मंत्री को आगामी महाकुंभ के मेले के लिए पटियाला से एक विशेष धार्मिक ट्रेन चलाने की मांग की गई है जिससे शहर के बुज़ुर्ग और अन्य श्रद्धालु जोकि इस महाकुंभ के मेले में दर्शन के इच्छुक हैं, वह इस ट्रेन के द्वारा आसानी के साथ वहां पहुंच सकें और दर्शन कर सकें । उन्होंने कहा कि पहले भी मार्च में दो ट्रेनें चलाईं गई थीं, जिस के द्वारा श्रद्धालुओं की तरफ से सीधा पहुंच कर दर्शन किये गए थे और यह सुविधा बहुत ज़्यादा अच्छी रही थी। उन्होंने कहा कि आगे 2025 में 15 जनवरी से 14 फरवरी तक पटियाला से प्रयागराज यू.पी में होने जा रहे महाकुंभ के लिए विशेष ट्रेन चलाई जाए, जिससे जो श्रद्धालु यात्रा करने के इछुक हैं, वह इस ट्रेनों का लाभ ले सकें ।

You may also like