सपा का कांग्रेस से रहेगा गठबंधन : अखिलेश यादव

by TheUnmuteHindi
सपा का कांग्रेस से रहेगा गठबंधन : अखिलेश यादव

नई दिल्ली, 10 अक्तूबर : सपा का कांग्रेस से प्रदेश के उपचुनाव में गठबंधन रहेगा और वे आइएनडीआइ गठबंधन का हिस्सा रहेंगे। यह बयान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव मुलायम सिंह यादव की समाधि पर पुष्प अर्पित करने दौरान दिया। बता दें कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव की द्वितीय पुण्य तिथि उनके गांव सैफई में मनाई जा रही है। उनके पुत्र व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव मुलायम सिंह यादव की समाधि पर पुष्प अर्पित करने पहुचे थे, जहां पर उन्हेांने यह बयान दिया है।

You may also like