मुख्यमंत्री योगी के बयान का सपा नेता दिया जवाब

by TheUnmuteHindi
मुख्यमंत्री योगी के बयान का सपा नेता दिया जवाब

नई दिल्ली, 28 अक्तूबर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल में सम्पन्न हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान एक रैली में हिंदुओं को जातियों में नहीं बंटने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि विपक्ष चाहता है कि हिंदू लोग जातियों में विभाजित होकर कमजोर बने रहें। आदित्यनाथ ने पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदुओं के मारे जाने का हवाला देकर कहा था कि बंटेंगे तो कटेंगे। इस बयान की विपक्ष ने कड़ी आलोचना की थी। अब समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बंटेंगे तो कटेंगे बयान पर तंज करते हुए कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) न तो बंटेगा, न ही कटेगा और जो ऐसी बातें करेगा वह बाद में ‘पिटेगा। सपा के महासचिव शिवपाल ङ्क्षसह यादव ने मैनपुरी में करहल विधानसभा उपचुनाव के लिए सपा प्रत्याशी तेज प्रताप सिंह यादव के पक्ष में घिरोर में चुनावी सभा के बाद संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बंटोगे तो कटोगे’ के बयान के बारे में पूछे जाने पर पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का जिक्र किया। उन्होंने तंज किया कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) न तो बंटेगा, न कटेगा और जो ऐसी बातें करेगा, बाद में पिटेगा। हालांकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने उनके इस बयान का खुला समर्थन किया है।

You may also like