सौरव गांगुली की बेटी की कार हुई हादसाग्रस्त
गांगुली की बेटीऔर ड्राईवर बाल बाल बचे
नई दिल्ली, 4 जनवरी : भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली की सुपुत्री की कार का एक्सीडेंट होने के कारण हादसाग्रस्त हो गई, जिस कारण कार का ड्राईवर और सौरव गांगुली की बेटी सना गांगुली बाल बाल बच गए। इस मामले को लेकर सौरव गांगुली के परिवार ने इस घटना को लेकर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच अभी जारी है। जानकारी के अनुसर कोलकाता के डायमंड हार्बर रोड पर शुक्रवार शाम सौरव गांगुली की बेटी सना गांगुली की कार का एक बस से एक्सीडेंट हो गया। हादसे के वक्त सना अपनी कार में ड्राइवर के साथ थीं। सौभाग्य से, इस दुर्घटना में सना और उनके ड्राइवर को कोई चोट नहीं आई। दुर्घटना तब हुई जब रायचक की ओर जा रही एक बस ने अचानक सना की कार को टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद, सना के ड्राइवर ने बस का पीछा किया और उसे साखर बाजार के पास रोका। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस चालक को हिरासत में लिया और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया। सूत्रों के अनुसार, टक्कर से सना की कार को मामूली क्षति पहुंची, लेकिन कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ। दुर्घटना के दौरान सना ड्राइवर की सीट के बगल में बैठी थीं, जिससे वह बाल-बाल बच गईं। अब उनका परिवार उक्त ड्राईवर पर कार्रवाई करने जा रहा है।
सौरव गांगुली की बेटी की कार हुई हादसाग्रस्त
गांगुली की बेटीऔर ड्राईवर बाल बाल बचे
57
previous post