सोनीपत, 26 जुलाई 2025: Sonipat Accident: सोनीपत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। आज सुबह सीईटी परीक्षा देने जा रही रेवाड़ी की एक महिला की कार खरखौदा के पास नेशनल हाईवे 334बी पर ड्रेन नंबर 8 के नजदीक पलट गई। इस हादसे में महिला, उनके पति प्रदीप, उनकी 8 महीने की बच्ची और देवर को चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब प्रदीप अपनी पत्नी को परीक्षा दिलाने के लिए सोनीपत लेकर जा रहे थे। रास्ते में एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत खरखौदा के सिविल अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद महिला, बच्ची और देवर की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रोहतक PGI रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी देखे: Sonipat Accident: सोनीपत में 2 बाइक को कैंटर ने मारी टक्कर, एक की मौत, तीन की हालत गंभीर