दिल्ली, 27 जुलाई 2026: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को आज मेदांता अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। इसके बाद वह लद्दाख रवाना होने से पहले महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने राजघाट जाएंगे। उनकी टीम ने यह जानकारी दी है। वांगचुक ने शुक्रवार देर रात अपना 26 दिन का अनशन समाप्त किया था। इसके बाद से वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे।
उन्हें सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह सबसे पहले राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और फिर लद्दाख के लिए रवाना होंगे।
इससे पहले 28 जून को जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने से पहले भी वांगचुक राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दे चुके थे। वांगचुक 28 जून को इस आंदोलन में शामिल हुए थे और लगातार 26 दिनों तक अनशन पर रहे।
18 जुलाई को उन्हें जबरन सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। उस समय उन्होंने कहा था कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है जैसे उन्हें हिरासत में रखा गया हो। बाद में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर उन्हें मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया गया था।
ये भी देखे: सोनम वांगचुक ने 27वें दिन समाप्त किया अनशन, जेपी नड्डा रात 12.30 बजे अस्पताल पहुंचे, जूस पिलाया