देहरादून में हुए भीषण हादसे में छह छात्रों की हुई मौत

by TheUnmuteHindi
देहरादून में हुए भीषण हादसे में छह छात्रों की हुई मौत

नई दिल्ली, 12 नवंबर : देहरादून में गत रात्रि हुई एक भीषण दुर्घटना में छह छात्रों की मौत होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में एक अन्य छात्र घायल हो गया है। हादसा चौक पर रात करीब 2 बजे हुआ, जब तेज गति से आ रही एक कंटेनर ने इनोवा कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इनोवा के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे शवों को निकालकर अस्पताल भेजा। हादसे में मरने वाले सभी छात्र बताए जा रहे हैं, जिनमें से कुछ दिल्ली और कुछ हिमाचल प्रदेश के निवासी थे। घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शवों को क्षतिग्रस्त कार से निकालकर दून अस्पताल और महंत इंद्रेश अस्पताल भेजा। दून अस्पताल की मोर्चरी में तीन शव रखे गए, जबकि बाकी शवों को जगह की कमी के कारण इंद्रेश अस्पताल में भेजा गया। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी जांच चल रही है।

You may also like