चांदी ने दो दिन में लगाई बंपर छलांग, जानें अब कितनी है कीमत ?

by Nishi_kashyap
बंपर छलांग

नई दिल्ली,15 जुलाई, 2025: दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी ने सोमवार को नया इतिहास रचा है। बतादें की चांदी की कीमतें 5,000 रुपए की जोरदार छलांग के साथ 1,15,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुँच गईं ,जो अब तक का सबसे ऊँचा रिकॉर्ड स्तर है।

इससे पहले शनिवार को चांदी में 4,500 रुपए की तेजी रिकॉर्ड की गई थी। लेकिन अब दो दिन में चांदी में 9,500 रुपए की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसी तरह सोने की कीमतों में भी मजबूती देखी गई। 99.9% शुद्धता वाला सोना 200 रुपए बढ़कर 99,570 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया है। मंगलवार को चांदी की कीमतों में थोड़ी गिरावट हुई थी। आज चांदी गिरकर 1,12,580 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुँच गई है।

क्यों बढ़ी कीमतें ?

बताया जा रहा है की इस तेजी के पीछे डॉलर की कमजोरी, अमेरिका की टैरिफ चेतावनी और वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव जैसे कारक ज़िम्मेदार माने जा रहे हैं। निवेशक अस्थिर माहौल में सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे चांदी और सोने की माँग तेज होती जा रही है।

बदल रहा निवेशकों का रुझान

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक सौमिल गांधी का कहना है की, “चांदी में तेजी निवेशकों की सोने के विकल्पों में दिलचस्पी बढ़ने का संकेत है। घरेलू बाजार में चांदी अब निवेश के लिहाज से नई ऊंचाई पर है।”

क्या कहते हैं एक्सपर्ट ?

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी का कहना है की, अमेरिका द्वारा नए टैरिफ की धमकियों और डॉलर में कमजोरी से सोना सुरक्षित निवेश विकल्प बन गया है। वहीं, जेएम फाइनेंशियल के प्रणव मेर ने बताया कि रूस-यूक्रेन संकट, ETF निवेश और केंद्रीय बैंकों की मांग से भी सोने में तेजी बनी हुई है।

यह भी पढ़े: Monalisa: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ में एंट्री लेंगी मोनालिसा ?

You may also like