सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने की बेटे की तस्वीर सांझा

by TheUnmuteHindi
सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने की बेटे की तस्वीर सांझा

चंडीगढ़, 8 नवंबर : मरहूम पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने अपने बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर सांझा की है, जिनको फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। इस तस्वीर ने फैंस में उत्साह भर दिया था, जो इस परिवार के दुखद क्षणों के बाद खुशियों का हिस्सा बनने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। अब लगभग 9 महीने बाद सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई का चेहरा पहली बार सामने आया है। परिवार ने इस छोटे सदस्य का एक फोटो व वीडियो सांझा किया है, जिसमें वह पगड़ी पहने हुए नजर आ रहा है। सिद्धू के माता-पिता बलकौर सिंह और चरण कौर ने सोशल मीडिया पर अपने नन्हे बेटे की तस्वीरें और क्लिप वाली वीडियो सांझा की हैं, जिन्हें देख उनके फैंस बेहद भावुक हो गए हैं तथा जमकर अपना प्यार दे रहे हैं।

You may also like