सिद्धू मूसेवाला के पिता 2027 विधानसभा चुनाव मानसा से लड़ेंगे, कांग्रेस से मांगी टिकट

by Manu
बलकौर सिंह

चंडीगढ़, 30 सितंबर 2025: पंजाबी संगीत की दुनिया के सितारे सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने बेटे की हत्या के दर्द को राजनीतिक मंच पर बदलने का फैसला कर लिया है। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में मानसा सीट से कांग्रेस के टिकट पर लड़ने का ऐलान किया है। बलकौर ने कहा कि वे हर हाल में ये चुनाव लड़ेंगे क्योंकि सरकारों से इंसाफ की कोई उम्मीद नहीं बची है।

कांग्रेस के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बलकौर ने भावुक लहजे में कहा, “मैं कांग्रेस का सच्चा सिपाही हूं। सिद्धू ने भी इसी मानसा सीट से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। जवाहरके गांव में उनकी हत्या के बाद से हम इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहे हैं। अब राजनीति में उतरकर ही बेटे का कर्ज चुकाऊंगा।” उन्होंने कांग्रेस आलाकमान से गुजारिश की कि उन्हें टिकट देकर ये मौका दिया जाए।

यह भी देखे: गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह लड़ेंगे चुनाव, इस सीट को चुना

You may also like