कटरा, 25 जुलाई 2026: पांच दिनों से बंद श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को शनिवार से बहाल किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की भीड़ न जुटे, इसलिए एक दिन में केवल 10 हजार श्रद्धालुओं को ही दर्शन की अनुमति दी जाएगी। डिविजनल कमिश्नर रमेश कुमार ने बताया कि अब स्थिति सामान्य हो रही है।
जम्मू-कटड़ा हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव अचानक न बढ़े, इसके लिए जगह-जगह पुलिस नाके लगाए जाएंगे। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और श्राइन बोर्ड मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं।
श्राइन बोर्ड के आपदा प्रबंधन दल, सफाई कर्मचारी और अन्य विभागों की टीमें युद्धस्तर पर मार्गों को बहाल करने में जुटी थीं।
बाबा बर्फानी के श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। खराब मौसम के कारण छह दिनों से बंद अमरनाथ यात्रा का बालटाल मार्ग फिर से खोल दिया गया है।
मंडलायुक्त रमेश कुमार ने बताया कि यात्रा के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार सुबह भगवती नगर आधार शिविर से करीब 8,000 श्रद्धालुओं का जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ बालटाल मार्ग के लिए रवाना होगा।
ये भी देखे: माता वैष्णो देवी यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर से टकराया पंछी, पायलट ने करवाई सुरक्षित लैंडिंग