श्री गुरु रविदास जी सेवा सोसायटी ने करवाया सत्संग कीर्तन समागम
सत्संग कीर्तन में दूरदराज से चल कर संगतें पहुंची
पटियाला : नए साल की खुशी में श्री गुरु रविदास जी सेवा सोसायटी की तरफ से सत्संग कीर्तन करवाए गए, जिस में दूरदराज से चल कर संगतें पहुंची और कीर्तन सुना और गुरू रविदास महाराज जी के चरणों में अपनी हाजिरी भरी । इस विशेष मौके पर पहुंचे एस.सी विंग के प्रधान करमजीत सिंह और श्री गुरु रविदास जी सेवा सोसायटी की तरफ से वार्ड नंबर 2 के नए चुने एम. सी विकास कुमार अटवाल आम आदमी पार्टी श्री गुरु रविदास जी सेवा सोसायटी सनौर की तरफ से उन का मान सम्मान भी किया गया।
इसके अलावा समागम में पहुंचे प्रधान हरजीत कुमार टांक भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज, प्रेम कुमार, राजकुमार राजू, साजन कुमार, राजन कुमार, श्री गुरु रविदास सेवा सोसायटी सनौर के समूह मैंबर प्रधान जगमेल सिंह, सुखजिन्दर सिंह, लखबीर सिंह लखी, दर्शन सिंह, बाबा अजैब सिंह, बाबा नेक सिंह, लखबीर सिंह, होशियार सिंह रिंकू, गुरध्यान सिंह, बलवीर सिंह शंटी, प्रदीप सिंह तारी, कुलदीप सिंह दीपा, दलजीत सिंह, सुखबीर सिंह, तरनप्रीत सिंह और अनेकों ही संगतों ने श्री गुरु रविदास जी के चरणों में अपनी हाजिरी भरी और अंत में सरबत के भले के लिए अरदास भी की गई।
श्री गुरु रविदास जी सेवा सोसायटी ने करवाया सत्संग कीर्तन समागम
सत्संग कीर्तन में दूरदराज से चल कर संगतें पहुंची
66