32
सिडनी, 29 अक्टूबर 2025: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में भारतीय उपकप्तान श्रेयस अय्यर को गंभीर चोट लगी थी। एलेक्स कैरी का कैच लेते हुए वे बुरी तरह गिर पड़े। सिडनी में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
अब अस्पताल में भर्ती होने के पांच दिन बाद अय्यर ने सोशल मीडिया पर अपनी हालत बताई। उन्होंने पहली बार पोस्ट शेयर की। BCCI भी लगातार उनकी हेल्थ अपडेट दे रहा है।
पोस्ट में अय्यर ने लिखा। मैं रिकवरी पर हूं। पहले से बेहतर महसूस कर रहा हूं। आप सबके प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। दुआओं में याद रखने का धन्यवाद।

फैंस को राहत मिली है। अय्यर की वापसी का इंतजार है। टीम इंडिया के लिए यह अच्छी खबर है।
ये भी देखे: Shreyas Iyer Injury: श्रेयस अय्यर के पसलियों में गंभीर चोट, सिडनी ICU में भर्ती