इस्लामाबाद, 17 अक्तूबर : जयशंकर ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सहयोग आपसी सम्मान और समानता पर आधारित होना चाहिए। विदेश मंत्री ने इस्लामाबाद में आयोजित एससीओ देशों के शासन प्रमुखों की परिषद (सीएचजी) के शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने की। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को परोक्ष संदेश देते हुए बुधवार को कहा कि यदि सीमा पार की गतिविधियां आतंकवाद, उग्रवाद और अलगाववाद पर आधारित होंगी तो व्यापार, ऊर्जा और संपर्क सुविधा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढऩे की संभावना नहीं है। जयशंकर ने कहा कि सहयोग के लिए भरोसा महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अगर हम अपने फायदे के हिसाब से ही चलेंगे तो सहयोग आगे नहीं बढ़ सकता। उनकी इस टिप्पणी को चीन के आक्रामक व्यवहार के परोक्ष संदर्भ के रूप में देखा जा रहा है।
आपसी सम्मान और समानता पर आधारित होना चाहिए : विदेश मंत्री
49