नई दिल्ली, 21 अक्तूबर : दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हुई फायरिंग के कारण एक व्यक्ति की मौत तथा अन्य दो के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार इलाके में दो गुटों के बीच फायरिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों गुटों के बीच करीब 10 राउंड फायरिंग हुई है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। फायरिंग जहांगीरपुरी के इलाके में हुई है। अस्पताल से दीपक उर्फ पत्रकार नामक मरीज के भर्ती होने की सूचना मिली थी, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। मरीज को उसके भाई ने भर्ती कराया था। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की तहकीकात में जुट गई है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि 900 नाम की गली में दीपक अपने भाई और कुछ दोस्तों के साथ गया हुआ था। वहां पर दूसरे गुट के लोग नरेंद्र और सूरज भी पहुंच गए। मौके पर मौजूद दोनों गुटों के बीच पहले बहस हुई और फिर झगड़ा होने लगा। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों के पता चला कि उन लोगों का गगन नाम के शख्स से पहले से ही विवाद चल रहा था। पुलिस द्वारा इस मामले को लेकर गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में चली गोलियां
52