अबोहर तहसील कॉम्प्लेक्स पार्किंग में गोलीबारी, पुरानी रंजिश में युवक की मौत, दो घायल

by Manu
abohar firing

अबोहर, 11 दिसंबर 2025: तहसील कॉम्प्लेक्स की कार पार्किंग में बुधवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई। दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर मौके से फरार हो गए।

मृतक की पहचान अवनीश पुजारी के रूप में हुई है। वह गोलू पंडित का बेटा था और पुरानी फाजिल्का रोड, जोहड़ी मंदर का रहने वाला था। अवनीश अपने दोस्तों के साथ किसी केस की तारीख भुगतने तहसील आए थे।

सूत्रों के अनुसार पार्किंग में ही कुछ लोग पहुंचे। पुरानी दुश्मनी के चलते उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। अवनीश को सीधी गोली लगी। उसे तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को मुर्दाघर में रखवाया गया है।

गोलू पंडित और उनके एक अन्य साथी को भी गोलियां लगीं। दोनों घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

परिवार ने हमले का सीधा आरोप गगी लाहौरिया नाम के युवक पर लगाया है। उनका कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते यह वारदात हुई।

सूचना मिलते ही डीएसपी और थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।

ये भी देखे: Punjab Crime: अबोहर कपड़ा व्यापारी हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

You may also like