नई दिल्ली, 11 नवंबर : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए इस मामले से जुड़े दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में कथित मुख्य शूटर शिवकुमार और चार अन्य को बहराइच जिले के नानपारा से गिरफ्तार कर लिया है। उप्र पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश ने बताया कि अभियुक्त शिवकुमार नेपाल भागने की फिराक में था। उसे शरण देने व नेपाल भागने में मदद करने के आरोप में अनुराग कश्यप, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, आकाश श्रीवास्तव व अखिलेंद्र प्रताप सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। इस बीच, मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि उन्होंने सिद्दीकी की हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश से शूटर और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया है तथा तीनों को मुंबई लाया जा रहा है, जिनसे और पूछताछ की जाएगी।
बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में गिरफ्तार किए शूटर
54