महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा हेतु शिंदे सरकार ने उठाए कदम

by TheUnmuteHindi
महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा हेतु शिंदे सरकार ने उठाए कदम

नई दिल्ली, 22 अगस्त : महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के संबंध में शिंदे सरकार ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि बदलापुर कांड के बाद शिंदे सरकार ने कई सख्त कदम उठाए हैं। मुंबई उपनगरीय जिले के कैबिनेट और गार्जियन मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने मुंबई उपनगरीय के जिला कलेक्टर को महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। गार्जियन मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने एक पत्र जारी करते हुए महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए मुंबई उपनगरीय क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

You may also like