शिमला, 13 नवंबर 2025: हिमाचल प्रदेश को नशे से मुक्त करने के अभियान में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 15 नवंबर को रिज मैदान पर वाकथन दौड़ में शामिल होंगे।
न्यौता देने के लिए मुख्यमंत्री बुधवार को खुद राजभवन पहुंचे। उनके साथ पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह और विधायक हरीश जनारथा भी थे।
राज्यपाल ने नशे के खिलाफ अलग अभियान चलाया है। राजभवन ने कई स्वयंसेवी संस्थाओं को इसमें जोड़ा है। शिक्षण संस्थानों को भी शामिल किया गया है।
मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच विश्वविद्यालय कुलपतियों की नियुक्ति पर चर्चा हुई। कृषि विश्वविद्यालय के अलावा बागवानी और वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के कुलपति बाकी हैं।
राजभवन और सरकार के बीच इस मुद्दे पर खींचतान चली रही है। अब दोनों तरफ से प्रयास तेज हो गए है।
ये भी देखे: सुक्खू का जयराम पर हमला, प्रदेश की खराब अर्थव्यवस्था के जिम्मेदार हैं ठाकुर