मुंबई, 05 सितंबर 2025: मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। यह मामला एक कारोबारी से 60 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़ा है। एनडीटीवी के सूत्रों के अनुसार, यह धोखाधड़ी शिल्पा और राज की कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर की गई।
कारोबारी दीपक कोठारी ने आरोप लगाया है कि शिल्पा और राज ने अपने बिजनेस को बढ़ाने के नाम पर उनसे 60 करोड़ रुपये लिए। कोठारी का कहना है कि शुरू में उन्हें बताया गया कि यह राशि लोन के तौर पर ली जा रही है, लेकिन बाद में टैक्स बचाने के लिए इसे निवेश के रूप में दिखाया गया। दोनों ने 12 फीसदी सालाना ब्याज देने का वादा भी किया था।
कोठारी ने यह भी दावा किया कि शिल्पा शेट्टी ने उन्हें लिखित में गारंटी दी थी, लेकिन बाद में उन्होंने कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया। कोठारी को बाद में पता चला कि कंपनी के खिलाफ 1.28 करोड़ रुपये का दिवालियापन का मामला भी चल रहा है। उनका आरोप है कि शिल्पा और राज ने इस रकम को अपने निजी खर्चों में इस्तेमाल कर लिया।
ये भी देखें: कपिल शर्मा के कनाडा कैफे पर फिर हमला, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी