हमीरपुर, 01 अक्तूबर 2025: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बेला गांव की बेटी शिखा चौधरी ने कड़ी मेहनत से न सिर्फ अपना परिवार गौरवान्वित किया बल्कि पूरे राज्य का नाम भी ऊंचा कर दिया। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा में देशभर के लाखों उम्मीदवारों के बीच शिखा ने 65वां स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर उनका चयन एम्स बिलासपुर में नर्सिंग अधिकारी के पद पर हो गया है।
शिखा चौधरी की पढ़ाई की शुरुआत नादौन के गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हुई। फिर सोलन जाकर जीएनएम और बीएससी नर्सिंग पूरी की। एक आम परिवार से ताल्लुक रखने वाली शिखा के पिता राकेश कुमार दुकान चलाते हैं। जबकि मां घर संभालती हैं।
पिता राकेश ने गर्व से कहा, “बेटी ने न सिर्फ हमारा सिर ऊंचा किया, बल्कि हिमाचल की हर बेटी के लिए मिसाल कायम की।”
ये भी देखे: HP Crime: हमीरपुर के बड़सर आईटीआई में छात्रा से छेड़छाड़, शिक्षक गिरफ्तार