Sheikhpura News: शेखपुरा में कांवरियों से भरी बस दुर्घटना का शिकार, 48 लोग घायल

by Manu
Sheikhpura News

शेखपुरा, 23 जुलाई 2025: Sheikhpura Accident News:  शेखपुरा से शाहपुर जाने वाले रास्ते पर कोसुम्बा गांव के पास गोपालगंज के कांवरियों से भरी एक बस तार के पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में करीब चार दर्जन कांवरिया घायल हो गए। घायलों में महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। सभी को शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

कांवरियों ने बताया कि वे गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के शेखपरसा (Sheikhpura News) और आसपास के गांवों से नव युवक कांवरिया संघ की बस से धार्मिक यात्रा पर निकले थे। बस 18 जुलाई को गोपालगंज से रवाना हुई थी और सुल्तानगंज, देवघर, और बासुकीनाथ में पूजा-अर्चना के बाद थावे होते हुए राजगीर जा रही थी।

हादसे के बारे में बताया गया कि रास्ते में एक पिकअप वाहन फंस गया था। उसे बचाने की कोशिश में बस अनियंत्रित होकर तार के पेड़ से जा टकराई जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी देखे: शेखपुरा में गले में झूले की रस्सी फंसने से 12 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत

You may also like