दिल्ली की जहरीली हवा पर शशि थरूर का तंज, ‘नवंबर चढ़ेगा तो फेफड़ों पर बोझ बढ़ेगा’

by Manu
शशि थरूर

दिल्ली, 05 नवंबर 2025: सर्दियों की दस्तक के साथ ही दिल्ली-एनसीआर की हवा फिर से जहर बन गई है। दिल्ली का AQI खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर एक व्यंग्यात्मक टिप्पणी की है। थरूर ने कहा कि नवंबर में बढ़ते प्रदूषण से फेफड़ों पर ‘परफॉर्मेंस का बोझ’ और अधिक बढ़ेगा।

थरूर ने 6 नवंबर की सुबह 10 बजे के AQI की स्थिति पर एक्स पर पोस्ट किया। जैसे नवंबर का महीना चढ़ेगा, फेफड़ों पर परफॉर्मेंस का बोझ बढ़ेगा!’।

अस्पतालों में ओपीडी में 40 प्रतिशत ज्यादा मरीज आ रहे हैं, और फेफड़ों के संक्रमण के केस बढ़ रहे हैं। सरकार के GRAP-4 जैसे उपायों के बावजूद प्रदूषण पर काबू पाना मुश्किल होता जा रहा है।

ये भी देखे: दिल्ली में जहरीली हुई हवा, डॉक्टरों की सलाह—8 हफ्ते के लिए छोड़ दें शहर, 69% परिवार प्रभावित

You may also like