एस्सार समूह के सह संस्थापक शशि रुइया का हुआ निधन

by TheUnmuteHindi
एस्सार समूह के सह संस्थापक शशि रुइया का हुआ निधन

नई दिल्ली, 26 नवंबर : एस्सार समूह के सह संस्थापक शशि रुइया का गत दिवस निधन होने का समाचार प्राप्त हुआ है। उनके पारिवारिक मैंबरों ने बताया कि रुइया का 25 नवंबर को रात 11 बजकर 55 मिनट पर मुंबई में निधन हो गया। रुइया ने अपने भाई रवि के साथ मिलकर एस्सार की स्थापना की थी। वह करीब एक महीने पहले अमेरिका से इलाज करा लौटे थे। मंगलवार को दोपहर एक बजे से तीन बजे तक उनका पार्थिव शरीर रुइया हाउस में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। शाम चार बजे रुइया हाउस से शवयात्रा हिंदू वर्ली श्मशान घाट के लिए रवाना होगी। उद्योगपति शशि ने अपने पिता नंद किशोर रुइया के मार्गदर्शन में 1965 में अपने व्यावसायिक दुनिया में कदम रखा। उन्होंने अपने भाई रवि के साथ मिलकर 1969 में चेन्नई बंदरगाह पर एक ‘आउटर ब्रेकवाटर’ (लहरों, तूफान आदि से सुरक्षा के लिए तटीय क्षेत्र में निर्मित स्थायी संरचना) का निर्माण कर एस्सार की नींव रखी। इसके बाद समूह ने इस्पात, तेल शोधन, अन्वेषण तथा उत्पादन, दूरसंचार, बिजली और निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में विस्तार किया।

You may also like