मुंबई, 19 जुलाई 2025: आज के गिरते बाजार में गरुड़ कंस्ट्रक्शन (Garuda Construction) के शेयरों ने 19% की शानदार उछाल दर्ज की। शुक्रवार सुबह कंपनी ने अपने Q1FY26 (जून 2025 तिमाही) के कंसोलिडेटेड नतीजे घोषित किए, जिसके बाद इसका शेयर 150 रुपये से बढ़कर 179 रुपये पर पहुंच गया। इस तेजी के साथ शेयर ने अपना 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर (52-week high) भी छू लिया। कंपनी की मार्केट कैप अब 1,657 करोड़ रुपये है, और यह अपने 5-दिवसीय, 20-दिवसीय, 50-दिवसीय, 100-दिवसीय और 200-दिवसीय मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है।
गरुड़ कंस्ट्रक्शन, जो पिछले साल शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी, एक निर्माण कंपनी है जो रिहायशी, वाणिज्यिक और औद्योगिक परियोजनाओं पर काम करती है। इसने गोल्डन चैरियट वसई होटल और दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं।
Q1FY26 में कंपनी का रेवेन्यू साल-दर-साल 35.12 करोड़ रुपये से बढ़कर 125.15 करोड़ रुपये हो गया, यानी 3.6 गुना की वृद्धि। वहीं, नेट प्रॉफिट 8.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 28 करोड़ रुपये पर पहुंचा, जो 223% की शानदार बढ़ोतरी दर्शाता है।
कंपनी ने सितंबर 2023 में 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए थे और उसी महीने 1:2 के अनुपात में शेयरों को 5 में स्प्लिट किया था।
ये भी देखे: Wipro शेयरधारकों को देगी 5 रुपये डिविडेंड, देखें कब है रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट