शंभु बॉर्डर मामले में 13 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी , हाई पावर कमेटी ने भी सौंपी रिपोर्ट : एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य
एडवोकेट शांडिल्य बोले: हाई पावर कमेटी को भी अनदेखा कर रहे किसान नेता, सुप्रीम कोर्ट में करेंगे तुरंत प्रभाव से बॉर्डर खोलने की बहस
पटियाला/राजपुरा : शंभु बॉर्डर पर लगभग एक साल से चल रहे किसान आंदोलन के कारण नेशनल हाईवे-44 बंद है, जिससे अंबाला के व्यापारी और गरीब वर्ग भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 13 दिसंबर को सुनवाई निर्धारित की है। एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में आगामी तारीख़ को बहस करेंगे जिसमें शंभु बॉर्डर को तुरंत खोलने की मांग की जाएगी। एडवोकेट शांडिल्य ने बताया कि हरियाणा सरकार और पुलिस प्रशासन द्वारा बॉर्डर पर किसानों को रोकने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, लेकिन इससे आम जनता पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे यथास्थिति बनाए रखें और सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करें। एस्वोकेट शांडिल्य ने बताया कि हाई पावर कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंप दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान नेता कमेटी को अनदेखा कर रहे हैं, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो रही है। उन्होंने कहा शंभु बॉर्डर पर ऐसा माहौल बन गया है जैसे यह भारत और पाकिस्तान के बीच का बॉर्डर हो। किसानों को समझना चाहिए कि सुप्रीम कोर्ट उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रयासरत है, और वे भी सहयोग करें। एडवोकेट शांडिल्य ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बॉर्डर बंद होने के कारण अंबाला के व्यापारी भूखमरी की कगार पर हैं। नेशनल हाईवे-44, जिसे देश की जीवन रेखा कहा जाता है, बंद होने से व्यापार को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी मांगें रखने के लिए ऐसा तरीका नहीं अपनाना चाहिए, जिससे आम जनता परेशान हो। एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य ने कहा अगर किसानों को धरना देने की अनुमति चाहिए, तो वह उनके साथ है। यदि सरकार अनुमति नहीं देती है, तो हम हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ेंगे पर वह बॉर्डर ब्लॉक ना करें और कानूनी ढंग से और संविधान के मुताबिक लड़ाई लड़ें । एडवोकेट शांडिल्य ने किसानों से अपील की कि वे संयम बनाए रखें और सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करें। उन्होंने विश्वास जताया कि सुप्रीम कोर्ट न केवल शंभु बॉर्डर खोलने का आदेश देगा बल्कि किसानों की समस्याओं का समाधान भी निकालेगा ।
शंभु बॉर्डर मामले में 13 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी , हाई पावर कमेटी ने भी सौंपी रिपोर्ट : एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य
एडवोकेट शांडिल्य बोले: हाई पावर कमेटी को भी अनदेखा कर रहे किसान नेता, सुप्रीम कोर्ट में करेंगे तुरंत प्रभाव से बॉर्डर खोलने की बहस
63