उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का कहर, 50 जिलों में घने कोहरे का रेड अलर्ट

by Manu
dence fog

लखनऊ, 19 दिसंबर 2025: उत्तर प्रदेश में सर्दी और कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शुक्रवार को पूरा प्रदेश घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। विजिबिलिटी न के बराबर होने से सड़क रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ।

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए 50 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। तराई और पूर्वी यूपी के करीब 40 जिलों में अत्यधिक शीत दिवस की चेतावनी दी गई। इन जिलों में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे रह सकता है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार से दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। इसके असर से दिन के तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी होगी। कोहरे का घनत्व भी थोड़ा कम होगा। लेकिन अभी राहत की उम्मीद कम है।

ये भी देखे: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड की वजह से कक्षा 1 से 8 तक स्कूलों का समय बदला

You may also like