ट्रैक्टर ट्राली व ट्रक में हुई टक्कर से कई लोगों की हुई मौत

by TheUnmuteHindi
ट्रैक्टर ट्राली व ट्रक में हुई टक्कर से कई लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश में गत रात्रि एक ट्रैक्टरट्राली व ट्रक के बीच हुए भयकर हादसे में कई लोगों की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार मिर्जापुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने बताया कि यह दुर्घटना देर रात करीब एक बजे मिर्जापुर-वाराणसी सीमा पर कछवां और मिर्जामुराद के बीच जीटी रोड पर हुई।एसपी ने बताया, ‘ट्रैक्टर-ट्रॉली में 13 मजदूर थे जो भदोही जिले में निर्माण कार्य करके लौट रहे थे, तभी उनके वाहन को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे चालक ने नियंत्रण खो दिया।’ सूचना प्राप्त होते ही एसपी अभिनंदन और अन्य अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।एसपी ने बताया कि हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 13 लोगों में से 10 की मौत हो गयी तथा तीन लोग घायल हो गये। घायलों को तुरंत अस्पताल भर्ती करवाया गया। उन्होने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

You may also like