हरियाणा में सात नए IAS को SDM की जिम्मेदारी, जाने कब संभालेंगे चार्ज?

by Manu
SDM

चंडीगढ़, 24 जुलाई 2025: हरियाणा सरकार ने 2023 बैच के सात नए आईएएस अधिकारियों को उपमंडल अधिकारी (SDM) की जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के निर्देशों के अनुसार, मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद ये अधिकारी अपनी नई भूमिकाएं संभालेंगे।

अंकिता पंवार को नूंह का SDM नियुक्त किया गया है। अनिरुद्ध यादव को नारनौल का एसडीएम बनाया गया है, साथ ही उन्हें हरियाणा मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब प्रोजेक्ट लिमिटेड का उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी और उप प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।

अभिनव सिवाच को पिहोवा का एसडीएम, आकाश शर्मा को टोहाना, कनिका गोयल को महेंद्रगढ़, योगेश सैनी को चरखी दादरी, रवि मीना को तोशाम का SDM नियुक्त किया गया है।

ये भी देखे: Haryana News: हरियाणा के 27 HCS अधिकारीयों का होगा प्रमोशन, बनेंगे IAS

You may also like