केजरीवाल पर हमला करने वाले गंभीर अपराधी : मुख्यमंत्री आतिशी
कहा, अरविंद केजरीवाल को रास्ते से हटाने के लिए अपना रहे ऐसे हथकंडे
नई दिल्ली, 20 जनवरी : आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने रविवार को पार्टी सांसद संजय सिंह के साथ संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘जिन लोगों ने अरविंद केजरीवाल पर हमला और उनकी कार पर पथराव किया, वे गंभीर अपराधी हैं। उनके खिलाफ लूट व हत्या के प्रयास सहित कई मामले दर्ज हैं।’ बता दें कि आम आदमी पार्टी ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा अरविंद केजरीवाल को ‘खत्म’ करने की साजिश रच रही है। आप ने दावा किया कि शनिवार शाम केजरीवाल की कार पर हुए कथित हमले में शामिल लोगों में से एक को भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के साथ अक्सर देखा जाता है। आतिशी ने दावा किया कि हमलावरों में से एक का नाम राहुल उर्फ शैंकी है और वह प्रवेश वर्मा से करीबी रूप से जुड़ा हुआ है। संजय सिंह ने कहा, ‘भाजपा विधानसभा चुनाव में हमें हराने में असमर्थ है, इसलिए वह अरविंद केजरीवाल को अपने रास्ते से हटाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है।’
कहा, पहले से आपराधिक बैंकग्राउंड है
दिल्ली सीएम ने कहा, अब यह बात साफ हो रही है कि अरविंद केजरीवाल पर हमला करने के लिए जिन लोगों को भेजा गया, उनका पहले से आपराधिक बैकग्राउंड है। हमला करने वालों की प्रवेश वर्मा के साथ फोटो हैं, एक अन्य नाम है रोहित त्यागी का। रोहित त्यागी भी कई फोटो में प्रवेश वर्मा के साथ दिख रहा है।
विधानसभा क्षेत्र में कई घटनाएं हो चुकी हैं : संजय सिंह
इसी कड़ी में आप सांसद संजय सिंह ने कहा, दिल्ली में सरेआम गुंडागर्दी चल रही है। प्रवेश वर्मा का प्रचार करने वालों का मकसद क्या है। आए दिन केजरीवाल पर हमला किया जा रहा है। नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में कई घटनाएं हो चुकी हैं। केजरीवाल को जान से मारने का प्रयास किया गया। साफ तौर पर दिख रहा है कि इस प्रयास में दिल्ली पुलिस गुंडों के साथ शामिल है। इसलिए इन गुंडों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी।
केजरीवाल पर हमला करने वाले गंभीर अपराधी : मुख्यमंत्री आतिशी
कहा, अरविंद केजरीवाल को रास्ते से हटाने के लिए अपना रहे ऐसे हथकंडे
57
previous post