अम्बेडकरनगर में CMO पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, DM ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

by Manu
Ambedkarnagar CMO Bribery Case

अम्बेडकरनगर, 15 सितंबर 2025: उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का एक नया मामला सामने आया है। मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) डॉ. संजय शैवाल के खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं, जिसके बाद जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी की अगुवाई में तीन सदस्यीय मजिस्ट्रेटी जांच समिति का गठन कर दिया है। समिति में अपर जिलाधिकारी के अलावा एसडीएम सदर और एसडीएम न्यायिक जलालपुर को शामिल किया गया है। जांच एक सप्ताह के भीतर पूरी कर रिपोर्ट डीएम को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, आरोप CMO के स्टेनो पर लगे हैं कि उन्होंने एक निजी अस्पताल के संचालक से रिन्यूअल के नाम पर 1.60 लाख रुपये की घूस मांगी थी। यह रकम कथित तौर पर CMO के नाम पर मांगी गई थी। जब अस्पताल संचालक ने शिकायत की, तो CMO ने अपनी “ऊंची पहुंच” का हवाला देकर मामले को दबाने की कोशिश की। इससे नाराज पीड़ित ने सीधे जिलाधिकारी से शिकायत की, जिसके बाद डीएम ने तुरंत जांच के आदेश जारी कर दिए।

ये भी देखे: अखिलेश यादव का BJP पर तीखा हमला: ‘वोटों की डकैती और भ्रष्टाचार चरम पर, जनता सत्ता से हटाएगी’

You may also like