64
नई दिल्ली, 24 सितम्बर : शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ खुले। लेकिन, चीन और अन्य एशियाई बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने के बाद इनमें तेजी दिखी। भारतीय स्टॉक मार्केट ने आज यानी मंगलवार को एक नया कीर्तिमान बनाया। सेंसेक्स और निफ्टी ने शुरुआती गिरावट के बाद नया ऑलटाइम हाई हनाा। सेंसेक्स ने पहली बार 85,000 का लेवल क्रॉस किया। वहीं, निफ्टी 50 भी 25,971 के स्तर पर पहुंचा, जो इसका नया उच्च स्तर है। आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान में खुले। प्री-ओपनिंग सेशन में सेंसेक्स 67.88 अंक और निफ्टी 17.60 अंक लेवल पर खुला था। वहीं, 9 बजकर 15 मिनट के करीब सेंसेक्स 129.34 अंक गिरकर 84,799.27 पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 16.35 अंक की गिरावट के साथ 25,922.70 पर था। लेकिन, फिर दोनों में अच्छी रिकवरी दिखी।