घरेलू बाजारों बाजारों में सेंसेक्स व निफटी में रही गिरावट

by TheUnmuteHindi

घरेलू बाजारों बाजारों में सेंसेक्स व निफटी में रही गिरावट
मुंबई, 17 दिसंबर : मंगलवार को घरेलू बाजारेां के उतार चढ़ाव के कारण आखिर मं सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। जानकारी के अनुसार बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 350.98 अंक की गिरावट के साथ 81,397.59 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 100.8 अंक फिसलकर 24,567.45 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, नेस्ले, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाइटन के शेयर नुकसान में रहे। टाटा मोटर्स, अदाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में तेजी आई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे जबकि जापान का निक्की फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

You may also like