मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी ने किया गिरावट का सामना

by TheUnmuteHindi
मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी ने किया गिरावट का सामना

मुंबई, 22 अक्तूबर : मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स ने शुरुआती कारोबार में 545.27 अंक की तेजी के साथ 81,770.02 अंक पर पहुंचा, जबकि एनएसई निफ्टी 124.25 अंक की बढ़त के साथ 24,978.30 अंक पर रहा। हालांकि, दोनों सूचकांकों ने मुनाफावसूली के दबाव में गिरावट का सामना किया। प्रमुख शेयर सूचकांकों ने सकारात्मक शुरुआत की, लेकिन विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के चलते जल्द ही अपनी शुरुआती बढ़त खो दी। सेंसेक्स 136.52 अंक गिरकर 81,060.86 अंक पर और निफ्टी 100.70 अंक घटकर 24,753.35 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में टाइटन, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे, जिसमें एचडीएफसी बैंक के शेयर में करीब तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई।

You may also like