सेंसेक्स और निफ्टी ने किया गिरावट का सामना

by TheUnmuteHindi
सेंसेक्स और निफ्टी ने किया गिरावट का सामना

नई दिल्ली, 21 अक्तूबर : सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को दोनों सूचकांकों ने मुनाफावसूली के दबाव में गिरावट का सामना किया। जानकारी के अनुसार प्रमुख शेयर सूचकांकों ने सोमवार को सकारात्मक शुरुआत की, लेकिन विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के चलते जल्द ही अपनी शुरुआती बढ़त खो दी। बीएसई सेंसेक्स ने शुरुआती कारोबार में 545.27 अंक की तेजी के साथ 81,770.02 अंक पर पहुंचा, जबकि एनएसई निफ्टी 124.25 अंक की बढ़त के साथ 24,978.30 अंक पर रहा। सेंसेक्स 136.52 अंक गिरकर 81,060.86 अंक पर और निफ्टी 100.70 अंक घटकर 24,753.35 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में टाइटन, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे, जिसमें एचडीएफसी बैंक के शेयर में करीब तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई।

You may also like