सेंसेक्स की 30 कंपनियों के शेयरों में आई गिरावट

by TheUnmuteHindi
सेंसेक्स की 30 कंपनियों के शेयरों में आई गिरावट

मुंबई, 4 नवंबर : सोमवार को सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से कई बड़े नामों के शेयरों में गिरावट आई, जिनमें सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, टाटा मोटर्स, टाइटन, मारुति और एनटीपीसी शामिल हैं। हालांकि, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और इंडसइंड बैंक के शेयरों में कुछ तेजी देखने को मिली। इसी तरह घरेलू शेयर बाजारों में निवेशकों की सतर्क धारणा के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट देखी गई। बीएसई सेंसेक्स 665.27 अंक गिरकर 79,058.85 अंक पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 229.4 अंक की कमी के साथ 24,074.95 अंक पर खुला। इस बीच, एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख देखने को मिला, जिसमें दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे। वहीं, अमेरिकी बाजार भी शुक्रवार को सकारात्मक बंद हुए थे। अंतर्राष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.49 प्रतिशत बढक़र 74.19 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

You may also like