दिल्ली में सनसनी! बंद घर में मिला सड़ा-गला शव

by chahat sikri
दिल्ली में सनसनी! बंद घर में मिला सड़ा-गला शव

दिल्ली, 3 मई 2025: पुलिस ने शनिवार को बताया कि दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक बंद घर के अंदर 32 वर्षीय एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला है।

पुलिस को शुक्रवार को एक महिला का फोन आया था। जिसने बताया कि उसका भाई शुभब्रत घोष चौधरी पिछले करीब एक सप्ताह से लापता है और उसका फोन नहीं मिल रहा है।

पुलिस की एक टीम चौधरी के घर गई।  जहां उसका एक चचेरा भाई पहले से ही इंतजार कर रहा था।

जानिए अधिकारीयों  ने क्या बताया?

एक अधिकारी ने बताया घर अंदर से बंद था। जब टीम ने दरवाजा तोड़ा, तो अंदर शुभब्रत का सड़ा-गला शव पड़ा मिला।”

अधिकारी ने बताया कि शव काफी सड़ चुका था, लेकिन प्रथम दृष्टया उसमें अपराध के कोई लक्षण नहीं दिखे।

उन्होंने बताया कि मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 (अप्राकृतिक, संदिग्ध मौतों से निपटना) के तहत मामला दर्ज किया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बम की कॉल, पुलिस सतर्क

You may also like