वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक राजगोपाल चिदंबरम का हुआ निधन

परमाणु परीक्षणों में निभाई थी अहम भूमिका

by TheUnmuteHindi
वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक राजगोपाल चिदंबरम का हुआ निधन

वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक राजगोपाल चिदंबरम का हुआ निधन
परमाणु परीक्षणों में निभाई थी अहम भूमिका
नई दिल्ली, 4 जनवरी : आज एक डीएई के उच्च अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि हम अत्यंत दुख के साथ सूचित करते हैं कि प्रख्यात भौतिक विज्ञानी और भारत के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों में से एक डॉ. राजगोपाल चिदंबरम का गत दिवस देर रात (चार जनवरी 2025) तीन बजकर 20 मिनट पर निधन हो गया। उन्होंने कहा कि भारत की वैज्ञानिक और रणनीतिक क्षमताओं में डॉ. चिदंबरम के अद्वितीय योगदान और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में उनके दूरदर्शी नेतृत्व को हमेशा याद किया जाएगा। बता दें कि देश के वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक राजगोपाल चिदंबरम का शनिवार को निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। उन्होंने 1975 और 1998 के परमाणु परीक्षणों में अहम भूमिका निभाई थी। परमाणु ऊर्जा विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस संबंधी जानकारी देते अधिकारी ने बताया कि परमाणु हथियार कार्यक्रम से जुड़े चिदंबरम ने सुबह 3.20 बजे मुंबई के जसलोक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्होंने परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष और भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। चिदंबरम को 1975 और 1999 में क्रमश: पद्म श्री और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

You may also like