चंडीगढ़, 11 फ़रवरी 2026: हरियाणा कांग्रेस के पुराने और प्रभावशाली नेता पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह मदान का निधन हो गया। वे 73 वर्ष के थे। मंगलवार रात नोएडा में एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने के दौरान अचानक उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। परिवार ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सुरेंद्र सिंह मदान के बेटे मानव मदान ने बताया कि उनके पिता को हार्ट अटैक आया था। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर कैथल में प्रताप गेट स्थित कल्याण भूमि में किया जाएगा।
सुरेंद्र सिंह मदान कैथल से दो बार विधायक रह चुके थे। वे कांग्रेस के मजबूत स्तंभ माने जाते थे और पार्टी में लंबे समय तक सक्रिय रहे। कैथल जिले में उनकी अच्छी पकड़ थी और वे स्थानीय मुद्दों पर हमेशा मुखर रहते थे।
राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। फेसबुक पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा- “बड़े भाई का कर्त्तव्य निभाने वाले सुरेंद्र मदान जी के देहांत की खबर ने झकझोर दिया। पिछले हफ्ते ही कैथल के रोडमैप को लेकर उनसे चर्चा हुई थी।
ये भी देखे: Vijay Singh Gond Death: सपा विधायक व आदिवासी नेता विजय सिंह गोंड का निधन