तीन दिवसीय रथयात्रा मेले को लेकर सुरक्षा कड़ी, सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी

by Nishi_kashyap
तीन दिवसीय रथयात्रा

बनारस, 26 जून 2025: रथयात्रा मेले को लेकर जिले की पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। मेले में पुलिसकर्मी जगह जगह सादे कपड़ों में मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही कैमरे के साथ भी निगरानी की जाएगी।

तीन दिवसीय रथयात्रा मेले की शुरूआत

काशी के लक्खा में शुक्रवार को शुमार तीन दिवसीय रथयात्रा मेले की शुरूआत होगी। इस दौरान पूरे क्षेत्र पर 85 सीसी कैमरों से नजर रखी जाएगी। जानकारी के लिए आपको बतादें की सीसी कैमरों से मॉनिटरिंग के लिए बृहस्पतिवार की शाम रथयात्रा चौराहे पर ही ही एक अस्थायी कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इसके अलावा मेले श्रद्धालुओं के आवागमन के रूट की निगरानी भी ड्रोन के माध्यम से की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था के किए गए कड़े इंतजाम

एडीसीपी काशी जोन सरवणन टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि रथयात्रा मेले की सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गुंडों, जेबकतरों और उचक्कों पर नजर रखने के लिए मेले क्षेत्र में 125 महिला-पुरुष पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में मौजुद रहेंगे।

सुरक्षा के लिए ये अधिकारी होंगे तैनात

इसके अलावा मेला क्षेत्र में खोया-पाया केंद्र और पुलिस हेल्प डेस्क भी होगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मेला क्षेत्र में दो एसीपी और हेड कांस्टेबल-कांस्टेबल, चार इंस्पेक्टर, 292 सब इंस्पेक्टर और दो कंपनी पीएसी के जवान समेत अग्निशमन विभाग की तीन टीम तैनात रहेगी।

रथयात्रा इलाके का किया गया निरीक्षण

इससे पहले अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा ने रथयात्रा मेले के लिए किए जा रहे पुलिस प्रबंध की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने रथयात्रा इलाके का निरीक्षण कर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को भी देखा।

यह भी पढ़े: UP News: क्रिकेटर रिंकू सिंह को सीएम योगी ने दिया बड़ा तोहफ़ा

You may also like