पटना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक, काफिले के बीच आया अज्ञात कार

by Manu
भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच गृह मंत्री ने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की!

पटना, 27 सितंबर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दो दिवसीय दौरे पर एक चौंकाने वाली घटना ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी।

शनिवार को समस्तीपुर जाने के लिए पटना एयरपोर्ट की ओर बढ़ते काफिले के ठीक पहले एक अज्ञात फोर-व्हीलर अचानक सामने आ गया। पुलिसकर्मियों को गड़बड़जाही का आभास होते ही हड़कंप मच गया। उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया। आखिरकार, सुरक्षाकर्मियों ने फौरन कार को सड़क किनारे साइड करा लिया, तब जाकर मंत्री का कन्वॉय बिना रुकावट एयरपोर्ट पहुंचा।

काफिले में अचानक अनजान गाड़ी देखते ही सुरक्षाबल के जवान थोड़ी देर के लिए फंस गए। लेकिन त्वरित कार्रवाई ने किसी बड़े हादसे को टाल दिया। बाद में गृह मंत्री शाह का काफिला सुरक्षित रवाना हुआ।

ये भी देखे: पटना में नीतीश कुमार और अमित शाह की मुलाकात, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा

You may also like