सुरक्षा बलो ने सर्च ऑपरेशन के दौरान दो प्रेशर आई०ई०डी० की जबत
औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत् संयुक्त कार्रवाई के दौरान मदनपुर थाना के आधीन आते पंचरूखिया के जंगल से 03-03 कि०ग्रा० का 02 प्रेशर आई०ई०डी० का पता कर मौके पर ही ध्वस्त किया गया है । नक्सलियों के गतिविधि पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद के निर्देशन व अनु०पु०पदा०-2 सदर औरंगाबाद की अध्यक्षता में मदनपुर थाना की पुलिस एवं केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल (कोबरा-205) वाहिनी के सहायक समादेष्ठा श्री विनीत कुमार के नेतृत्व में मदनपुर थाना अन्तर्गत पचरूखिया के जंगल के आस-पास कुछ प्वाईट को चिन्हित कर नक्सल गतिविधियों के विरुद्ध संयुक्त रुप से छापामारी अभियान चलाया गया। इस छापामारी अभियान के फलस्वरूप नक्सली गतिविधिव पर अंकुश लगाये जाने हेतु लगातार छापामारी अभियान जारी हैं।
सुरक्षा बलो ने सर्च ऑपरेशन के दौरान दो प्रेशर आई०ई०डी० की जबत
51
previous post