जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने मार गिराए पांच आतंकी

by TheUnmuteHindi
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने मार गिराए पांच आतंकी

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने मार गिराए पांच आतंकी
श्रीनगर, 19 दिसंबर : जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों तथा आतंकियों के बीच मुठभेड़ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में पांच आतंकी मारे गए हंै। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार आधी रात के बाद शुरू किए गए अभियान में सुरक्षा बल के दो जवान भी घायल हो गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने बुधवार रात जिले के बेहिबाग इलाके के कद्देर गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाई, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और अभियान मुठभेड़ में तबदील हो गया। अधिकारी ने बताया, ‘‘पांच आतंकवादियों के शव बाग में पड़े हैं लेकिन अभी तक उन्हें कब्जे में नहीं लिया गया है, जिसको लेकर सुरक्षा बलों द्वारा कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य जगह पर भी सर्च आप्रेशन चलाया जा रहा है।

You may also like