सुरक्षा बलों ने हेरोइन सहित किए तस्कर गिरफ्तार

by TheUnmuteHindi
सुरक्षा बलों ने हेरोइन सहित किए तस्कर गिरफ्तार

सुरक्षा बलों ने हेरोइन सहित किए तस्कर गिरफ्तार
जम्मू, 16 दिसंबर : राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास सुरक्षा बलों द्वारा बड़ी मात्रा में हेरोइन सहित तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास दो संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 5.50 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि नौशेरा सेक्टर से भारी मात्रा में हेरोइन की जब्ती, जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपए है, ने ड्रग तस्करों द्वारा सीमा पार से हेरोइन की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। आरोपियों की पहचान साजन कुमार (25) और सुभाष चंदर (36) के रूप में हुई। इन्हें रविवार देर रात शेर और कानेटी के आगे के गांवों में सेना और पुलिस द्वारा चलाए गए एक संयुक्त अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गत दिनों जम्मू के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी ड्रोन और लगभग आधा किलोग्राम उच्च श्रेणी के नशीले पदार्थ बरामद किए थे। अब उनके द्वारा बड़ी मात्रा में हेरोइन पकडऩे में सफलता हासिल की गई है।

You may also like