राज्य स्तरीय मुकाबले में हासिल किया पहला स्थान

by TheUnmuteHindi
राज्य स्तरीय मुकाबले में हासिल किया पहला स्थान

राज्य स्तरीय मुकाबले में हासिल किया पहला स्थान
पटियाला : गत दिवस स्कूली शिक्षा विभाग के आडीटोरियम मोहाली में राज्य स्तरीय कला उत्सव 2024 के मुकाबलों का आयोजन किया गया, जिस में सरकारी को- एड मल्टीपर्पज सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पासी रोड़ पटियाला के 11वीं कक्षा के विद्यार्थी विनयपाल सिंह ने भाग लेते राज्य भर के पेङ्क्षटग 2 डी मुकाबले में पहला स्थान हासिल किया । इस संबंधी स्कूल प्रिंसिपल विजय कपूर ने बताया कि उक्त विद्यार्थी ने राज्य स्तर पर स्कूल का नाम रोशन किया है, जिसके चलते विद्यार्थी विनयपाल ङ्क्षसह को सुबह की सभा दौरान नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया । इस मौके प्रिंसिपल विजय कपूर और स्टेट अवार्डी आर्ट एंड क्राफ्ट अध्यापक सुखवीर सिंह ने बातचीत करते बताया कि इसी विद्यार्थी ने 2023 में भी राज्य स्तर पर पहला स्थान हासिल किया था । उन्होंने बताया कि विद्यार्थी विनयपाल सिंह शुरू से बहुत मेहनती रहा है । उन्होंने उम्मीद प्रगट की कि नेशनल स्तर के मुकाबले में भी यह विद्यार्थी जरूर पोजिशन हासिल करेगा । इस मौके सीनियर लैक्चरर सुखविन्दर सिंह, रणजीत सिंह, जपइंद्र पाल सिंह, अमनप्रीत कौर, दविन्दर सिंह, हरप्रीत कौर, अमनदीप कौर, स्वर्न लाल, तजिन्दर और जतिन्दरपाल सिंह समेत अन्य स्टाफ मैंबर उपस्थित थे।

You may also like